संवाददाता ठाणे: महाराष्ट्र के विधानसभा चनाव में महायति को विजय मिलने के साथ ही भाजपा और शिवसेना में मुख्यमंत्री पद को लेकर ठनी हुई है। ऐसे में मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर सस्पेंस बरकरार हैवहीं दसरी तरफ शिवसेना की तरफ से मख्यमंत्री पद के लिए बैनरबाजी शरू हो गई है। ठाणे के कोलबाड परिसर में एक शिवसैनिक ने ठाणे जिला के पालकमंत्री व सार्वजनिक बांधकाम मंत्री एकनाथ शिंदे को आगामी मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर बैनर लगा दिया है। इससे आंतरिक खींचतान और बढ़ने की संभावना जताई जा रही हैगौरतलब है कि भाजपा जहां १०५ विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है। वहीं दूसरे क्रमांक पर शिवसेना, तीसरे पर राकां और चौथे पर कांग्रेस को संतोष करना पड़ा है। मुख्यमंत्री पद को लेकर आज भी भाजपा-शिवसेना के बीच विवाद चल रहा है। इसी बीच भाजपा ने जहां मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को विधायक दल का नेता चुना है। तो वहीं शिवसेना ने पालकमंत्री एकनाथ शिंदे को विधायक दल का नेता चुना हैइसी बीच ठाणे में शिंदे के एक समर्थक अशोक पाटिल, जो मुंबई मराठी वाहतुक व्यापार सेना संगठन के अध्यक्ष हैं, ने ठाणे के कोलबाड परिसर में बैनर लगाया है। जिस पर लिखा है, हम सबके प्रिए ठाणे के शेर एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने, आई तुलजा भवानी के चरणों में ऐसी प्रार्थना करते हैं।
एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री पद!