कलवा में रेल पटरी पर आग लगने से उपनगरीय रेल सेवा हुई बाधित

 कलवा: कलवा स्टेशन के पास तलावपाड़ा शिवाजीनगर परिसर में रेलवे पटरी के नीचे स्थित गटर में जमा कचरे में आग लग गई। आग का धुआं इतना फैला हुआ था कि कुछ दिख नही रहा था। आग बुझाने के लिए मनपा आपदा प्रबंधन के अलावा दमकल कर्मचारी मौके पर जा पहुचें। घटनास्थल पर रेलवे अधिकारी और रेलवे पुलिस भी मौजूद थी। कचरे में अचानक आग लगने से फैले धुंए के चलते कुछ समय के लिए लोकल ट्रेन सेवा ठप हो गई थी। भीड़भाड़ वाले समय लोकल के बंध होने से यात्रियों को कुछ समय के लिए परेशान होना इस दौरान धुंए और भीड़ के पड़ा। चलते मुंबई सीएसटी से डोंबिवली जा रही कलवा स्टेशन पर खड़ी लोकल में सवार ६३ वर्षीय महिला यात्री को दिल का दौरा पड़ा। शिलडायघर स्थित ठाकुर कॉम्प्लेक्स में रहने वाली महिला यात्री रेवती संपत को ठाणे मनपा के आपदा प्रबंधक के अधिकारी संतोष कदम और कर्मचारीयो ने गाड़ी से उतार कर सिविल अस्पताल पहुंचाया। रेवती संपत की हालत स्थिर बताई गई है। आग के चलते धीमी लाइन पर कल्याण से सीएसटी की तरफ आने और जाने वाली दोनो लोकल सेवाओं को बंद कर दिया गया। कदम के मुताबिक लोकल आधे घंटे तक लोकल सेवाए खंडित रही। इस दौरान करीब १५ लोकल ट्रेनों पर असर हुआ।